होम / टीवी / NDTV ने लॉन्च किया लाइव कॉन्सर्ट व सांस्कृतिक अनुभवों का नया मंच NDTV Good Times

NDTV ने लॉन्च किया लाइव कॉन्सर्ट व सांस्कृतिक अनुभवों का नया मंच NDTV Good Times

NDTV ने अपनी तीन दशक पुरानी कहानी को एक नए अंदाज में पेश करते हुए NDTV Good Times लॉन्च किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

NDTV ने अपनी तीन दशक पुरानी कहानी को एक नए अंदाज में पेश करते हुए NDTV Good Times लॉन्च किया है। अब यह प्लेटफॉर्म लाइव कॉन्सर्ट और इमर्सिव सांस्कृतिक अनुभवों की दुनिया में भी कदम रखेगा।

NDTV Good Times देशभर के शहरों में प्रतिष्ठित कलाकारों को मंच देगा, जहां हर शाम एक खास और यादगार अनुभव में बदल जाएगी। इस यात्रा में ए.आर. रहमान का संगीत वाराणसी के घाटों पर गूंजेगा, सोनू निगम श्रीनगर के डल झील पर मोहम्मद रफी की 100वीं सालगिरह को श्रद्धांजलि देंगे, शंकर-एहसान-लॉय अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से माहौल को जीवंत बनाएंगे, और जुबिन नौटियाल व नेहा कक्कड़ अपनी लोकप्रिय धुनों से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। ये परफॉर्मेंस दर्शकों में गहरा जुड़ाव पैदा करेंगे और हमेशा याद रहने वाली यादें बनायेंगे।

दुनिया में लाइव एंटरटेनमेंट और अनुभव अब एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक ताकत बन चुका है। लोग इन्हें साझा करते हैं, याद रखते हैं और यह सामूहिक पहचान में शामिल हो जाता है। भारत की युवा आबादी इस सांस्कृतिक ऊर्जा को बोल्ड, विविध और वैश्विक नजरिए से नया रूप देने के लिए तैयार है।

नए भारत में संस्कृति और अनुभव की बदलती परिभाषा के बीच, NDTV Good Times एक ऐसा मंच है जो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि जुड़ाव, प्रेरणा और जश्न का अनुभव देगा।

NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, “NDTV हमेशा समाज और कहानी कहने के संगम पर रही है। NDTV Good Times के जरिए हम लाइव कल्चर और अनुभवों की दुनिया में इस प्रतिबद्धता को आगे ले जा रहे हैं। हर प्रस्तुति दर्शकों के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि प्रेरणा और यादगार लम्हों का जरिया बनेगी।”

NDTV Good Times देश के बेहतरीन कलाकारों को असाधारण मंच प्रदान करेगा ताकि हर परफॉर्मेंस एक यादगार अवसर में बदल जाए। NDTV का व्यापक नेटवर्क और अनुभव इसे टीवी, डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर सहज रूप से प्रस्तुत करने में मदद करेगा।

District जैसे भरोसेमंद टिकटिंग पार्टनर के साथ, NDTV Good Times सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा। यह अनुभवों को नया रूप देगा, उन्हें अविस्मरणीय और अनोखा बनाएगा। हर कॉन्सर्ट, लाइव परफॉर्मेंस और कार्यक्रम भारत की युवा, आत्मविश्वासी और वैश्विक सोच वाली पीढ़ी की सांस्कृतिक पहचान को आकार देगा – एक नया भारत, जो अपने ‘Good Times’ को पूरी तरह गले लगाने के लिए तैयार है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago