होम / टीवी / ‘NDTV’ ने वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

‘NDTV’ ने वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह को किया नियुक्त, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रणवीर सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’, ‘एबीपी न्यूज’ और ‘द लल्लनटॉप’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी’ (NDTV) से नई पारी का आगाज किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस चैनल में बतौर यूपी ब्यूरो हेड जॉइन किया है। वह लखनऊ से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणवीर सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI), ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) और ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

रणवीर सिंह ने गोरखपुर आर्मी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से रणवीर सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एनडीटीवी ब्यूरो चीफ नई पारी नियुक्ति रणवीर सिंह यूपी ब्यूरो
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago