होम / टीवी / ‘NDTV’ ने लॉन्च किया नया प्राइम टाइम शो ‘India Matters’, शिव अरूर करेंगे होस्ट

‘NDTV’ ने लॉन्च किया नया प्राइम टाइम शो ‘India Matters’, शिव अरूर करेंगे होस्ट

चैनल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसका उद्देश्य शाम की खबरों की दुनिया को निर्भीक पत्रकारिता और बेबाक दृष्टिकोण के साथ एक नया रूप देना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने अपने नए प्राइम टाइम शो 'India Matters' की लॉन्चिंग की घोषणा की है। ‘NDTV 24x7’ पर इस शो का प्रीमियर सोमवार रात आठ बजे किया जाएगा और इसे वरिष्ठ पत्रकार व 'एनडीटीवी' में मैनेजिंग एडिटर शिव अरूर होस्ट करेंगे।  

चैनल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसका उद्देश्य शाम की खबरों की दुनिया को निर्भीक पत्रकारिता और बेबाक दृष्टिकोण के साथ एक नया रूप देना है। यह शो प्रत्येक सप्ताह के कार्यदिवसों (Week Days) यानी सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे ‘NDTV 24x7’ पर प्रसारित होगा।

चैनल के अनुसार, चाहे बात हो राजनीति की, नीतियों की, जनभावनाओं की या राष्ट्रीय सुरक्षा की, ‘India Matters’ सिर्फ खबर नहीं दिखाएगा, बल्कि उसे परखेगा भी। इस शो में शिव अरूर खबरों के शोर और पूर्वग्रहों के बीच से सटीक और बेधड़क विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे। शिव अरूर की रक्षा और रणनीतिक मामलों में गहरी विशेषज्ञता दर्शकों को खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और संदर्भ के साथ समझ देगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago