होम / टीवी / मुंबई पुलिस के इस कदम पर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन ने जताई चिंता, कही ये बात
मुंबई पुलिस के इस कदम पर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन ने जताई चिंता, कही ये बात
मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी की एडिटोरियल टीम के खिलाफ दर्ज एफआईआर में मुंबई पुलिस के कर्मियों के बीच वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) ने ग्रेटर मुंबई पुलिस द्वारा ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) की संपादकीय टीम के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर अपनी चिंता जताई है। इस बारे में ‘एनबीएफ’ की ओर से एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया है।
इस स्टेटमेंट में ‘एनबीएफ’ का कहना है, ‘इस तरह कठोर और गंभीर धाराओं में मुकदमा मीडिया और आम नागरिकों दोनों के खिलाफ काफी कठोर और हताश करने वाला कदम है। पत्रकार कानून के दायरे में रहकर अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। वे लोकसेवकों को जवाबदेह ठहराते हुए सार्वजनिक हित में सच्चाई को उजागर कर रहे हैं। उन्हें इस तरह के प्रयासों से हतोत्साहित नहीं करना चाहिए, यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।’
स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है, ‘पत्रकारिता की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यह देश के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) के तहत किसी भी लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आधार है। हमें कानून और न्यायपालिका द्वारा स्थापित प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है...न्याय होगा।’
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने चैनल की एडिटोरियल टीम के खिलाफ दर्ज एफआईआर में मुंबई पुलिस के कर्मियों के बीच वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाया है।
टैग्स रिपब्लिक टीवी एफआईआर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स