होम / टीवी / नेशनल वॉयस चैनल से जुड़ीं ये न्यूज एंकर, शुरू हुए वॉक इन इंटरव्यू
नेशनल वॉयस चैनल से जुड़ीं ये न्यूज एंकर, शुरू हुए वॉक इन इंटरव्यू
रीजनल न्यूज चैनल ‘नेशनल वॉयस’ (NATIONAL VOICE) की रीलॉन्चिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। चैनल कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
रीजनल न्यूज चैनल ‘नेशनल वॉयस’ (NATIONAL VOICE) की रीलॉन्चिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। चैनल कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में है। खबर है कि ‘आजतक’ समूह की तेजतर्रार एंकर स्वाति चौरसिया अब ‘नेशनल वॉयस’ चैनल का हिस्सा बन चुकी हैं।
चैनल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अभी बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। चैनल को विडियो एडिटर्स, आउटपुट डेस्क और कई अन्य डिपार्टमेंट के लिए योग्य लोगों की जरूरत है। ऐसे उम्मीदवार वॉक इन इंटरव्यू के लिए चैनल के नोएडा सेक्टर 65 स्थित दफ्तर B-128 में एचआर से संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स न्यूज चैनल नेशनल वॉयस रीलॉन्चिंग