होम / टीवी / मुनीश आत्रे ने नेटवर्क18 में हिंदी व लैंग्वेज क्लस्टर के CRO पद से दिया इस्तीफा
मुनीश आत्रे ने नेटवर्क18 में हिंदी व लैंग्वेज क्लस्टर के CRO पद से दिया इस्तीफा
मुनीश आत्रे ने नेटवर्क18 में हिंदी व लैंग्वेज क्लस्टर के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
मुनीश आत्रे ने नेटवर्क18 में हिंदी व लैंग्वेज क्लस्टर के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस पद पर 18 महीने का कार्यकाल पूरा किया।
आत्रे नेटवर्क18 से जुड़ने से पहले लगभग 17 वर्षों तक एबीपी नेटवर्क का हिस्सा रहे थे। नेटवर्क18 में वे अविनाश कौल को रिपोर्ट करते थे।
एबीपी नेटवर्क में अपनी अंतिम भूमिका में आत्रे एड सेल्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। उन्होंने एबीपी न्यूज, एबीपी आनंदा, एबीपी माझा और एबीपी अस्मिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऐड सेल्स का नेतृत्व किया।
टैग्स