होम / टीवी / TRP Case: मुंबई पुलिस ने अरनब गोस्वामी को बनाया आरोपित
TRP Case: मुंबई पुलिस ने अरनब गोस्वामी को बनाया आरोपित
इस मामले के अन्य आरोपितों में प्रिया मुखर्जी, शिवांदु मुलेकर और शिव सुंदरम का नाम शामिल है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टीआरपी (TRP) से छेड़छाड़ के मामले में मुंबई पुलिस ने ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को कथित रूप से आरोपित बनाया है। इस मामले में करीब नौ महीने पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले के अन्य आरोपितों में प्रिया मुखर्जी, शिवेंदु मुलेकर और शिव सुंदरम का नाम शामिल है।
वहीं पुलिस ने अब तक 15 लोगों को आरोपित किया है, जिनमें ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) India के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता और ‘रिपब्लिक टीवी’ के सीईओ विकास खनचंदानी शामिल हैं।
24 मार्च को पुलिस के खिलाफ लगाए गए ‘गंभीर दुर्भावना’ के आरोपों के बाद एक याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अरनब गोस्वामी को गिरफ्तारी से सीमित सुरक्षा प्रदान कर दी थी।
टैग्स बार्क इंडिया अरनब गोस्वामी टीआरपी गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी सीईओ टीआरपी घोटाला टीआरपी केस पार्थोदास गुप्ता