होम / टीवी / रिपब्लिक भारत पर अब सीनियर एंकर मृदुल शर्मा होस्ट करेंगे ‘Yeh Bharat Ki Baat Hai’
रिपब्लिक भारत पर अब सीनियर एंकर मृदुल शर्मा होस्ट करेंगे ‘Yeh Bharat Ki Baat Hai’
मृदुल शर्मा पहले भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘रिपब्लिक भारत’ के शो ‘न्यूज का एक्स-रे’ (News Ka X Ray) के जरिये भी दर्शकों का दिल जीता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ के लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘ये भारत की बात है’ (Yeh Bharat Ki Baat Hai) को अब सीनियर न्यूज एंकर मृदुल शर्मा होस्ट करेंगे।
अपने राष्ट्रवादी रुख और पैनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मृदुल शर्मा पहले भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘रिपब्लिक भारत’ के शो ‘न्यूज का एक्स-रे’ (News Ka X Ray) के जरिये भी दर्शकों का दिल जीता है।
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) के अनुसार, रिपब्लिक भारत की कोर एडिटोरियल टीम द्वारा तैयार और संचालित यह शो अपने 100 प्रतिशत न्यूज फ़ॉर्मेट और लगातार नंबर-1 रेटिंग के कारण बेहद लोकप्रिय है। चाहे बड़ी खबरों का खुलासा करना हो या छोटे कस्बों से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर आने वाली स्टोरीज को आवाज देना—यह शो असली भारत की झलक दिखाता है।
अपनी नई भूमिका के बारे में मृदुल शर्मा, का कहना है, ‘ यह मेरे लिए बेहद रोमांचक मौका है और मैं आभारी हूं कि मुझे यह शो होस्ट करने का अवसर मिला, जिसे रिपब्लिक भारत की कोर टीम ने शुरुआत से बनाया और संभाला है। मेरा वादा साफ है-भारत की कहानी, जैसी है वैसी, हर रात सीधे हमारे दर्शकों तक पहुंचाना।’
वहीं, ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का कहना है, ‘यह शो रिपब्लिक भारत की आत्मा है। यह निर्भीक, गहरा और जनता से सीधा जुड़ा हुआ है। मृदुल इस शो को वहां तक ले जाने की ऊर्जा और विश्वसनीयता रखते हैं, जहां इसे होना चाहिए।’
टैग्स