होम / टीवी / ‘आजतक’ आप चूक मत किया कीजिए, ये मन को अखरती है

‘आजतक’ आप चूक मत किया कीजिए, ये मन को अखरती है

मीडिया में आने वाली खबरें लोगों के लिए ‘सच’ बन जाती हैं, और जब बात ‘आजतक’ जैसे चैनल की हो तो शंका की गुंजाइश ही नहीं रह जाती

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बलात्कार जैसे संगीन अपराध को लेकर देश में चल रही राजनीति पर गुस्सा आना लाजमी है, लेकिन कई बार अपने जज्बातों पर काबू रखना होता है। खासकर तब जब आप दूसरों के लिए आदर्श हों। बीते 13 दिसंबर को ‘आजतक’ के चर्चित शो ‘10 तक’ में राहुल गांधी के ‘रेप इंडिया’ बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पलटवार को आधार बनाते हुए एक रिपोर्ट दिखाई गई। इस रिपोर्ट में वही सवाल थे जो स्मृति ईरानी के क्रोध को देखकर आम जनता के मन में उठ रहे हैं कि आखिर ‘कुलदीप सेंगर' या 'स्वामी चिन्मयानंद’ के मामले में मंत्री साहिबा क्यों चुप रहीं?

किसी भी मुद्दे को निष्पक्षता के साथ उठाना मीडिया की जिम्मेदारी है और यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘बलात्कार पर सियासत’ को ‘आजतक’ ने पूरी निष्पक्षता के साथ दर्शकों के समक्ष रखा। लेकिन इस प्रयास में कुछ तथ्यात्मक भूल हो गईं। ‘10 तक’ को वरिष्ठ पत्रकार सईद अंसारी होस्ट करते हैं और उनके बारे में माना जाता है कि वह हर शब्द तोल-मोल के बोलते हैं। लिहाजा उनकी मौजूदगी में किसी भूल का होना काफी मायने रखता है।

शो में कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद पर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल करते हुए दोनों आरोपितों को 'बलात्कारी' बताया गया, जबकि कानून भी आरोप सिद्ध होने तक किसी को दोषी कहने की इजाजत नहीं देता। ये संयोग है कि आज ही के दिन इस शो के प्रसारण के 3 दिन बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया गया है, अलबत्ता चिन्यमानंद पर अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होनी है ऐसे में अमूमन ऐसे मामलों में या तो आरोपी या फिर ! या ? चिन्ह का सहारा लिया जाात है, पर सीधे-सीधे बलात्कारी लिखना पत्रकारिता सिद्धांतो के अनुरूप नहीं है। देश का नंबर वन चैनल होने के नाते ‘आजतक’ से ऐसी गलती की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती। इस शो के बाद से हमें इस गलती को लेकर लगातार पाठकों-दर्शकों के वॉट्सऐप प्राप्त हुए हैं।

वैसे न ही सईद अंसारी से यह उम्मीद के जा सकती है कि उनकी पारखी निगाहों से ऐसा कुछ छूट जाये। ये बात सही है कि गलती रिपोर्ट लिखने वाले प्रड्यूसर और उसे आवाज देने वाले वाले यानी वीओ आर्टिस्ट से हुई, लेकिन आम दर्शकों को केवल वही नजर आता है, जो टीवी पर दिखता है। उसे पर्दे के पीछे की गतिविधियों से न तो कोई लेना-देना है और न ही उसकी कोई समझ। उसकी लिए सईद अंसारी ही ‘10 तक’ हैं और ‘10 तक’ ही सईद अंसारी।

बात केवल इसी तथ्यात्मक गलती पर नहीं रुकी। शो में यह भी बताया गया कि 'इतने रेप पूरी दुनिया में कहीं नहीं होते' हैं, जो कि हकीकत से कोसों दूर है। 2019 की ही बात करें तो भारत की गिनती उन टॉप-10 देशों में नहीं होती, जहां सबसे ज्यादा बलात्कार हुए हैं। यहां भी दक्षिण अफ्रीका अव्वल है। मीडिया में आने वाली खबरें लोगों के लिए ‘सच’ बन जाती हैं, और जब बात ‘आजतक’ जैसे चैनल की हो तो शंका की गुंजाइश ही नहीं रह जाती। लिहाजा, यह चैनल और उसके पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि हर खबर को इतना छाना जाए कि सच के अलावा कुछ और बाहर न आ सके और न ही तथ्यात्मक भूल की कोई गुंजाइश रहे।

मीडिया में लगातार वर्क प्रेशर के चलते काम करते हुए कभी-कभी गलती हो ही जाती है, मीडिया को मु्द्दों का विश्लेषण करते समय भावों में नहीं बहना चाहिए। तथ्यों का ध्यान रखना ही चाहिए। ऐसे में हमारा (समाचार4मीडिया) उद्देश्य ‘आजतक’ या ‘सईद अंसारी’ की कमी खोजना नहीं है। हम केवल यही चाहते हैं कि देश का नंबर-1 न्यूज़ चैनल और बेहतरीन पत्रकार यह समझें कि उनकी दिखाई-कही बातें लोगों के लिए पत्थर की लकीर बन जाती हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

‘10 तक’ का पूरा एपिसोड आप यहां देख सकते हैं और ये चूक 4.18 मिनट पर और फिर 6.11 पर देख सकते हैं

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स आजतक सईद अंसारी टीवी शो
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago