होम / टीवी / ‘मिरर नाउ’ ने श्रेया ढौंडियाल को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

‘मिरर नाउ’ ने श्रेया ढौंडियाल को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) के नोएडा कार्यालय में रहते हुए श्रेया ‘मिरर नाउ’ के मैनेजिंग एडिटर निकुंज गर्ग को रिपोर्ट करेंगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) ने श्रेया ढौंडियाल को अपना एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाया है। अपनी इस नई भूमिका में ढौंडियाल रात 8 बजे आने वाले चैनल के प्रमुख शो ‘दी अर्बन डिबेट’ ( The Urban Debate) को होस्ट करेंगी और एडिटोरियल टीम का नेतृत्व भी करेंगी, जिसके चलते वे अपने दर्शकों को सटीक, प्रासंगिक और निष्पक्ष खबरें देने के चैनल के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगी। मिरर नाउ के नोएडा कार्यालय में रहते हुए श्रेया ‘मिरर नाउ’ के मैनेजिंग एडिटर निकुंज गर्ग को रिपोर्ट करेंगी।

अपनी नियुक्ति पर श्रेया ढौंडियाल ने कहा, ‘मैं मिरर नाउ से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। यह एक ऐसा ब्रैंड जो हमेशा लोगों की नब्ज से जुड़ा रहा है। चैनल ने लगातार ऐसे मुद्दों को उठाया है, जो वास्तव में आमजन से जुड़े होते हैं और सकारात्मक असर डालते हैं, लिहाजा इसी तरह का कंटेंट ही मुझे ‘मिरर नाउ’ से जोड़ता है। मैं इस बेहद प्रतिभाशाली और गतिशील टीम का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्सुक हूं।’

बता दें कि पत्रकार श्रेया ढौंडियाल ‘नेटवर्क18‘ के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'CNN-न्यूज18' (CNN News 18) को विराम देकर यहा पहुंची हैं। 'CNN-न्यूज18' में वह करीब 17 साल से जुड़ी हुईं थीं, जहां वह एडिटर (डिफेंस) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। इसके साथ ही वह वहां प्राइम टाइम की एंकर के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा रही थीं।

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वालीं श्रेया ढौंडियाल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ है। उनके पिता आर्मी में रहे हैं। श्रेया ढौंडियाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। श्रेया ढौंडियाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘जी न्यूज’ (Zee News) से की थी। हालांकि, यहां उनका सफर काफी कम (लगभग एक साल) ही रहा। इसके बाद वह ‘एबीपी’ (ABP) में चली गईं और करीब दो साल वहां अपनी जिम्मेदारी निभाई। ‘एबीपी’ के बाद वह ‘सीएनएन न्यूज18’ से जुड़ गईं और तब से यहीं अपनी भूमिका निभा रही थीं।

श्रेया ढौंडियाल ने अब तक के करियर में लगभग सभी इलेक्शन और डिफेंस से जुड़ी सभी बड़ी स्टोरी कवर की हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली में ‘लेडी श्रीराम कॉलेज’ (LSR) से हिस्ट्री में ऑनर्स की पढ़ाई की है। इसके अलावा ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया है। अब तक के करियर में उन्हें बेस्ट रिपोर्टर और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री समेत तमाम पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।


टैग्स एंकर टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा जर्नलिस्ट सीएनएन न्यूज18 मिरर नाउ एग्जिक्यूटिव एडिटर नई पारी नियुक्ति श्रेया ढौंडियाल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago