होम / टीवी / दूरदर्शन की रेटिंग क्या अन्य निजी चैनलों की तुलना में हो रही कम, इस पर MIB ने दिया ये जवाब
दूरदर्शन की रेटिंग क्या अन्य निजी चैनलों की तुलना में हो रही कम, इस पर MIB ने दिया ये जवाब
सरकारी स्वामित्व वाले दूरदर्शन की रेटिंग क्या अन्य निजी चैनलों की तुलना में कम होती जा रही है?
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सरकारी स्वामित्व वाले दूरदर्शन की रेटिंग क्या अन्य निजी चैनलों की तुलना में कम होती जा रही है? इस सवाल के जवाब में सरकार ने लोकसभा में पिछले पांच वर्षों के दौरान जो दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या रही है, उसके आंकड़े जारी किए हैं। बता दें कि यह सवाल लोकसभा में सांसद टीआर पारिवेंदर ने सूचना-प्रसारण मंत्री से पूछा था।
सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रसार भारती ने सूचित किया है कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंलिल (बार्क) के तहत पिछले पांच वर्षों के लिए दूरदर्शन चैनलों के पूरे नेटवर्क के दर्शकों की संख्या 2022 में 724.3 मिलियन रही है। वहीं यह संख्या 2021 में 684.9 मिलियन थी। जबकि 2020, 2019 व 2018 में क्रमश: 747, 760.4, व 743.1 थी।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय चैनल रेटिंग