होम / टीवी / TV रेटिंग्स सिस्टम को लेकर सूचना प्रसारण मंत्री ने लोकसभा में दिया ये जवाब

TV रेटिंग्स सिस्टम को लेकर सूचना प्रसारण मंत्री ने लोकसभा में दिया ये जवाब

सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2020 के बाद पब्लिश कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में टेलिविजन रेटिंग पॉइंट्स को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मुंबई पुलिस द्वारा टीवी रेटिंग को लेकर किए गए खुलासे के बाद से ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया की कार्यप्रणाली जांच के घेरे में है। ऐसे में सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) तमाम कमियों को दूर करने के लिए टीवी रेटिंग्स की वर्तमान गाइडलाइंस का विश्लेषण कर रहा है।

टीवी व्यूअरशिप/टीआरपी की समीक्षा के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा चार सदस्यीय समिति भी गठित की गई थी, जिसने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में आईआईटी कानपुर में गणित व सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शलभ, सी-डॉट (C-DOT) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजकुमार उपाध्याय और ‘सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी’ (CPP) के प्रोफेसर पुलक घोष (Decision Sciences) को मेंबर्स के तौर पर शामिल किया गया था।

इस बारे में केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में कहा, ‘मौजूदा गाइडलाइंस में ऑडियंस के मापन, पैनल चयन, प्लेटफॉर्म की गोपनीयता, डाटा विश्लेषण, पारदर्शिता और शिकायत निवारण तंत्र आदि के लिए कार्यप्रणाली जैसे प्रावधान हैं, जो देश में एक मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह रेटिंग प्रणाली के लिए आवश्यक हैं।’

पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी समेत कई सांसदों द्वारा लोकसभा में इस पूरे मामले को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में जावड़ेकर का कहना था, ‘कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान गाइडलाइंस का विश्लेषण/ मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि यदि कोई कमी हो तो सामने आ सके और उसे दूर किया जा सके।’ इसके साथ ही जावड़ेकर का यह भी कहना था कि अक्टूबर 2020 के बाद पब्लिश कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में टेलिविजन रेटिंग पॉइंट्स को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने यह कहते हुए जवाब दिया था कि पैनल की पवित्रता बनाए रखने के लिए अनुशासनात्मक परिषद की कार्रवाई के अलावा उसने नमूनों के साथ छेड़छाड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्रवाई की है और कई राज्यों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार को वर्ष 2015 के बाद से टीआरपी में हेरफेर के बारे में कोई शिकायत मिली है और यदि हां, तो उस पर क्या कार्रवाई की गई है? जावड़ेकर ने जवाब दिया कि इस तरह की शिकायतों का कोई आंकड़ा तैयार नहीं किया गया है, हालांकि BARC से संबंधित शिकायतें आमतौर पर उचित कार्रवाई के लिए BARC को भेज दी जाती हैं।

जावड़ेकर के अनुसार, ‘पैनलों से छेड़छाड़ और हेरफेर को रोकने के उद्देश्य से एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही BARC द्वारा नियमित रूप से तमाम ऐसे कदम उठाए जाते हैं, जिससे सुनिश्चित हो सके कि व्यूअरशिप डाटा और इसकी रिपोर्टिंग यथासंभव सटीक और पारदर्शी हो।’

जावड़ेकर ने यह भी बताया कि हाल में हुए विवाद के मद्देनजर टीवी व्यूअरशिप/टीआरपी की समीक्षा के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसने तमाम सिफारिशों के साथ अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय गाइडलाइंस बार्क एमआईबी प्रकाश जावड़ेकर टीआरपी घोटाला रेटिंग एजेंसी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago