होम / टीवी / जानें, TV चैनल्स पर हुई कार्रवाई को लेकर क्या बोले सूचना प्रसारण मंत्री

जानें, TV चैनल्स पर हुई कार्रवाई को लेकर क्या बोले सूचना प्रसारण मंत्री

सूचना-प्रसारण मंत्री ने कहा कि इन प्रतिबंधों के बावजूद कार्यक्रम संहिता के उल्लंघन के लिए चैनल पर किसी तरह का आर्थिक दंड नहीं लगाया गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने मार्च 2005 से जून 2021 के बीच 37 मामलों में किसी चैनल के प्रसारण/पुनः प्रसारण पर रोक लगाई है। सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोक सभा में यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय ने ब्रॉडकास्टर द्वारा कार्यक्रम संहिता और विज्ञापन संहिता के उल्लंघन के मामलों को निपटाने के लिए एक शिकायत निवारण तंत्र भी तैयार किया है।

सूचना-प्रसारण मंत्री का यह भी कहना था, ‘मार्च 2005 से जून 2021 के बीच 37 ऐसे मामले हैं, जिनमें कार्यक्रम संहिता (Programme Code) के उल्लंघन को लेकर ब्रॉडकास्टर्स पर एक निश्चित अवधि के लिए चैनल के प्रसारण/पुन: प्रसारण पर रोक लगाई गई  अथवा चैनल की डाउनलिंकिंग की अनुमति रद कर दी गई। कार्यक्रम संहिता के उल्लंघन पर किसी तरह का आर्थिक दंड नहीं लगाया गया।’

एक अन्य सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने बताया कि 29 जुलाई 2021 तक कुल 1,44,931 समाचार पत्र/पत्रिकाएं ‘रजिस्ट्रार ऑफ न्यूजपेपर्स फॉर इंडिया’ (आरएनआई) के पास पंजीकृत हैं। ‘प्रेस एवं पुस्तक रजिस्ट्रीकरण‘ (पीआरबी) अधिनियम, 1867 के प्रावधानों के अनुसार ‘आरएनआई‘ समाचार पत्रों/पत्रिकाओं को पंजीकृत करता है।

अनुराग ठाकुर का कहना था, ‘जहां तक टीवी चैनल्स की बात है तो मंत्रालय द्वारा दो अगस्त 2021 तक कुल 357 कंपनियों को 916 निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स को अपलिंक और डाउनलिंक करने की अनुमति दी गई है।’


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी अनुराग ठाकुर लोक सभा आरएनआई प्रोग्राम कोड कार्यक्रम संहिता
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago