होम / टीवी / जानें, कितने मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स को मिली MIB की मंजूरी, कितनों का लाइसेंस हुआ रद्द
जानें, कितने मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स को मिली MIB की मंजूरी, कितनों का लाइसेंस हुआ रद्द
21 मार्च 2022 तक रजिस्टर्ड मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स की कुल संख्या बढ़कर 1,763 हो गई है जो 30 दिसंबर 2021 तक 1,750 थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘सूचना-प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने इस साल एक जनवरी से 21 मार्च के बीच मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) को 13 नए लाइसेंस दिए हैं। ऐसे में 21 मार्च 2022 तक रजिस्टर्ड मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स की कुल संख्या बढ़कर 1,763 हो गई है, जो 30 दिसंबर 2021 तक 1,750 थी।
नए लाइसेंसधारियों में Sky Media, Asiasat Channel, and Consultancy India Pvt. Ltd, Assistive Netspeed Technologies Pvt. Ltd., SSCN Digital TV and Broadband, Raaga Communication, Digital Fusion Network Pvt. Ltd., Grand Gumber Network, Swastika, Ganapati Digital Network, Inishia Media Pvt. Ltd., Sai Namo Digital Cable Network (OPC) Pvt. Ltd., Dainik Savera News and Media Network, and SGRA Satellite Cable Network Pvt. Ltd. शामिल हैं।
इन 13 मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स में से छह कंपनी आधारित (company-based) हैं, चार स्वामित्व आधारित (proprietorship-based) और तीन साझेदारी आधारित (partnership-based) फर्म हैं। वर्तमान में पंजीकृत मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स की कुल संख्या 1,763 तक पहुंच गई है।
इसके साथ ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ‘तमिलनाडु अरासु केबल टीवी कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (Tamil Nadu Arasu Cable TV Corporation Ltd) और ‘गॉडफादर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड’ (Godfather Communication Pvt. Ltd) को दो प्रोवीजनल रजिस्ट्रेशन भी दिए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पिछले तीन महीनों में आठ मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स के लाइसेंस कैंसल भी किए हैं। जिनके लाइसेंस कैंसल किए गए हैं, उनमें Bhyraveshwara Cable Network, Star Club Cable And Broadband Pvt. Ltd., Hubli Digital Cable Net & Broadband Services, Vimitel Network Private Limited, Kavali Entertainment Network Pvt. Ltd, SSV Cable Pvt. Ltd., Anil Kumar Singh, and Sai Enterprise शामिल हैं।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय टीवी इंडस्ट्री लाइसेंस एमआईबी टीवी चैनल्स मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स टेलिविजन इंडस्ट्री