होम / टीवी / MIB ने अगस्त में किए 200 से अधिक मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स के रजिस्ट्रेशन कैंसिल
MIB ने अगस्त में किए 200 से अधिक मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स के रजिस्ट्रेशन कैंसिल
सूचना- प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने एक महीने में 200 से अधिक मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सूचना- प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने एक महीने में 200 से अधिक मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिए हैं। अब 31 अगस्त, 2023 तक रजिस्टर्ड MSOs की कुल संख्या 1,486 है, जबकि 31 जुलाई, 2023 तक यह 1,738 थी। एक महीने में MSOs की संख्या में 14.5% की गिरावट आई है।
सूचना- प्रसारण मंत्रालय ने जो नंबर साझा किए हैं, उसके अनुसार रद्द किए गए 257 रजिस्टर्ड MSOs में से, केवल एक रजिस्ट्रेशन राजा राजेश्वरी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 21 अगस्त, 2023 को सरेंडर किया गया था। शेष MSOs के रजिस्ट्रेशन ही कैंसिल कर दिए गए, क्योंकि ये सभी सक्रिय (non-operational) नहीं थे।
जिन MSOs के रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए गए हैं, उनमें राजा राजेश्वरी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, उवाका डिजिटल सिस्टम्स प्रा. लिमिटेड, डिजिटल न्यूक्लियस नेटवर्क कम्युनिकेशंस प्रा. लिमिटेड, सहारा एंटरटेनमेंट्स प्रा. लिमिटेड हैदराबाद, एमप्लेक्स नेटवर्क्स प्रा. लिमिटेड, ऑल डिजिटल नेटवर्क्स इंडिया लिमिटेड और जीटीपीएल विजयराय नेटवर्क शामिल हैं। ये सभी रजिस्ट्रेशन 2013-2020 के बीच जारी किए गए थे।
टैग्स रजिस्ट्रेशन मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स सूचना- प्रसारण मंत्रालय 31 अगस्त