होम / टीवी / TRAI के फैसले के खिलाफ खुलकर ‘मैदान’ में उतरा ये मीडिया समूह
TRAI के फैसले के खिलाफ खुलकर ‘मैदान’ में उतरा ये मीडिया समूह
मीडिया हाउस की ओर से दायर केस पर मद्रास हाई कोर्ट में चार फरवरी को होगी सुनवाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (ट्राई) द्वारा टैरिफ ऑर्डर में पिछले दिनों किए गए संशोधन के खिलाफ ‘सन टीवी’ (Sun TV) नेटवर्क खुलकर मैदान में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सन टीवी’ ने ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर-2.0 (NTO 2.0) को चुनौती देते हुए मद्रास हाई कोर्ट में एक केस दायर किया है। नेटवर्क का कहना है कि ट्राई ने ब्रॉडकास्टर्स से सलाह मशविरा किए बिना टैरिफ ऑर्डर में संशोधन किया है।
यह भी पढ़ें: TRAI के खिलाफ TV ब्रॉडकास्टर्स की याचिका पर HC से मिली अब ये तारीख
बताया जाता है कि ट्राई के वकील ने मद्रास हाई कोर्ट से इस मामले को स्थगित करने के लिए कहा है, जब तक कि बॉम्बे हाई कोर्ट में 30 जनवरी को मामले की सुनवाई नहीं हो जाती। इस पर मद्रास हाई कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए चार फरवरी की तारीख निश्चित की है।
‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ ने 13 जनवरी को बॉम्बे हाई कोर्ट में ट्राई के खिलाफ एक याचिका दायर कर नए टैरिफ ऑर्डर-2.0 के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है। हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की है और दोनों पक्षों को तलब किया है। वहीं, ब्रॉडकास्टर्स की याचिकाओं के जवाब में ट्राई ने हाई कोर्ट में एक एफिडेविट दायर किया है।
बता दें कि ट्राई ने एक जनवरी को नई टैरिफ पॉलिसी जारी की थी, जिसके तहत ब्रॉडकास्टर्स को 15 जनवरी से चैनल्स के लिए नई मूल्य सूची अपनाने का निर्देश दिया गया था। ट्राई के इस नए टैरिफ ऑर्डर-2.0 (NTO 2.0) का पिछले दिनों टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने विरोध किया था और संयुक्त रूप से इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स ट्राई इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन मद्रास हाई कोर्ट न्यू टैरिफ ऑर्डर बॉम्बे हाई कोर्ट सन टीवी ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री याचिका