होम / टीवी / मीडिया संगठनों ने इस मामले में TRAI के सुझाव का किया विरोध: रिपोर्ट

मीडिया संगठनों ने इस मामले में TRAI के सुझाव का किया विरोध: रिपोर्ट

दूरसंचार और प्रसारण सेवाओं के लिए एक व्यापक कानूनी ढांचा बनाने के संबंध में ट्राई द्वारा दिए गए सुझाव का कई मीडिया संगठनों ने मिलकर विरोध किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दूरसंचार और प्रसारण सेवाओं के लिए एक व्यापक कानूनी ढांचा बनाने के संबंध में ट्राई द्वारा दिए गए सुझाव का कई मीडिया संगठनों ने मिलकर विरोध किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस तरह की खबर सामने आयी है। 

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF), इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI), डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA), एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेटर्स फॉर इंडिया (AROI) और ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) ने कहा है कि प्रसारण और दूरसंचार सेवाओं के बीच कन्वर्जंस (convergence) को संबोधित करने के लिए एक अलग व्यापक कोड की कोई जरूरत ही नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IBDF ने कहा है कि दूरसंचार और प्रसारण दोनों के लिए अलग-अलग कानूनों की आवश्यकता है। IBDF का मानना है कि एक व्यापक नीति स्थापित करना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, DNPA ने भी कहा है कि परामर्श पत्र 'गलत समझ' पर आधारित था।

गौरतलब है कि ट्राई ने जनवरी में इस परामर्श पत्र को जारी किया था, जिसमें संयुक्त ढांचे के संबंध में इंडस्ट्री के स्टेक होल्डर्स से प्रतिक्रिया मांगी गई थी। 


टैग्स ट्राई मीडिया संगठन विरोध
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago