होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘NDTV’ से जुड़ीं सीनियर जर्नलिस्ट मारिया शकील

इस बड़े पद पर अब ‘NDTV’ से जुड़ीं सीनियर जर्नलिस्ट मारिया शकील

इससे पहले वह अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) में सीनियर पॉलिटिकल एडिटर और स्पेशल ब्यूरो चीफ के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अपनी बेहतरीन पेशकश, शानदार आवाज और अनोखी शैली के लिए पहचानी जाने वाली सीनियर न्यूज एंकर मारिया शकील ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'NDTV 24X7' में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जॉइन किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) से इस खबर की पुष्टि की है।

मारिया शकील इससे पहले अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) में सीनियर पॉलिटिकल एडिटर और स्पेशल ब्यूरो चीफ के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से कुछ समय पूर्व उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

मारिया शकील ‘सीएनएन-न्यूज18’ से करीब 18 साल से जुड़ी हुई थीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में उन्होंने इसी चैनल से की थी। इस दौरान वह तमाम बड़ी पॉलिटिकल घटनाओं को कवर कर चुकी हैं और तमाम बड़े राजनेताओं का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर चुकी हैं।

बता दें कि मारिया शकील को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके शो ‘NewsEpicentre’ को प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्ष 2016 में वह शेवेनिंग साउथ एशिया जर्नलिज्म फेलोशिप भी जीत चुकी हैं।

मूल रूप से बिहार की रहने वाली मारिया शकील ने दिल्ली में ‘जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी’ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


टैग्स एनडीटीवी सीएनएन-न्यूज18 इनबा मारिया शकील एग्जिक्यूटिव एडिटर नई पारी नियुक्ति पॉलिटिकल एडिटर अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर एंकर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago