होम / टीवी / TV9 भारतवर्ष के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय ने दिया इस्तीफा

TV9 भारतवर्ष के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय ने दिया इस्तीफा

टीवी9 समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

आनंद पाराशर ।।

टीवी9 समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि की और बताया कि उन्होंने 22 जुलाई को शीर्ष प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार संत प्रसाद ने बताया कि इस्तीफा किसी प्रोफेशनल कारण से नहीं दिया गया है। वे काफी समय से इस चैनल में थे और उन्होंने इस चैनल को नंबर-1 बनते हुए देखा है। उन्होंने आगे कहा कि बदलाव जीवन का एक अहम हिस्सा है और वे इस सिद्धान्त को मानते हैं, लिहाजा वे फिलहाल एक छोटे ब्रेक पर हैं। और कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही एक बड़े न्यूज चैनल को जॉइन कर सकते हैं।

बता दें कि संत प्रसाद ने मई 2018 में ‘इंडिया टीवी’ में कार्यभार संभाला था। ‘इंडिया टीवी’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। इससे पहले वह जून 2015 से जुलाई 2017 तक भी यहां सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर रह चुके हैं। ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू करने से पहले वे जुलाई 2017 से अप्रैल 2018 तक ‘जी मीडिया’ में बतौर एडिटर (आउटपुट) अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जी न्यूज के साथ भी ये उनकी दूसरी पारी थी।

मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी संत प्रसाद को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से अधिक का अनुभव है। संत प्रसाद ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘ऑल इंडिया रेडियो’ से की थी। इसके बाद वे रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद से जुड़ गए और ‘ईटीवी यूपी’ में प्रड्यूसर/न्यूज एंकर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। यहां से बाय बोलकर संत प्रसाद ने  ‘सहारा समय’ का दामन थाम लिया। करीब डेढ़ साल तक ‘सहारा समय’ से जुड़े रहने के बाद संत प्रसाद वर्ष 2004 में ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गए और करीब नौ साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। ‘जी न्यूज’ में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर वह यहां प्राइम टाइम बुलेटिन और प्रोग्राम्स की जिम्मेदारी भी संभालते थे। वह ‘न्यूज24’ में आउटपुट हेड के रूप में भी काम कर चुके हैं। संत प्रसाद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।


टैग्स टीवी9 भारतवर्ष मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago