होम / टीवी / ’जी हिन्दुस्तान’ से शमशेर सिंह ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर कुछ यूं बयां किया ‘दर्द’

’जी हिन्दुस्तान’ से शमशेर सिंह ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर कुछ यूं बयां किया ‘दर्द’

26 नवंबर को किए गए अपने एक ट्वीट शमशेर सिंह ने कुछ पिक्चरों के माध्यम से जीवन को तीन चरणों-सृष्टि, श्रृंगार और संहार के रूप में परिभाषित किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही तमाम चर्चाओं के बीच अब चैनल के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस बारे में उन्होंने एक के बाद तीन ट्वीट्स किए हैं। इनमें से शुक्रवार को किए गए एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘अनजाने में कलंक की स्याही लग गई।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘कई बार आप खुद को हीं माफ करने की स्थिति में नहीं होते।’

 

इसके अलावा 26 नवंबर को किए गए अपने ट्वीट शमशेर सिंह ने कुछ पिक्चरों के माध्यम से जीवन को तीन चरणों-सृष्टि, श्रृंगार और संहार के रूप में परिभाषित किया है। इस ट्वीट में उन्होंने चैनल लॉन्च होने, रीलॉन्च होने और बंद होने के दौरान की पिक्चर्स शामिल की हैं।  

बता दें कि ‘जी हिन्दुस्तान’ के बारे में कल एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली इन खबरों में कहा गया था कि ‘जी मीडिया’ ने अपने इस चैनल को बंद करने का फैसला लिया है। इन दिनों वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में संचालित किए जा रहे इस चैनल में फिलहाल करीब 300 लोगों का स्टाफ कार्यरत था।

इस खबर के सामने आने के बाद ‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया था कि वह ‘जी हिन्दुस्तान’ का नए सिरे से पुनर्गठन कर रहा है। उसने अब नए विजन से अगली पीढ़ी को लक्षित करने के लिए कंटेंट के बदलाव की रणनीति बनाई है और कंटेंट के प्रति दर्शकों का जुड़ाव बढ़ाने के लिए इस योजना पर काम कर रहा है। अपनी इस स्ट्रैटेजी के तहत ‘जी मीडिया’ निकट भविष्य में एक नया डॉक्यूमेंट्री चैनल पेश करके कंटेंट के अपने वर्तमान बुके में विविधता लाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह के इन ट्वीट ने स्थिति काफी हद तक स्पष्ट कर दी है। गौरतलब है कि शमशेर सिंह ने ही इस चैनल को लॉन्च किया। फिर उन्होंने ही इस चैनल को रीलॉन्च किया और अब उनके कार्यकाल में ही इस चैनल के बारे में इस तरह की खबरें आई हैं।


टैग्स जी हिन्दुस्तान इस्तीफा शमशेर सिंह मैनेजिंग एडिटर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

45 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago