होम / टीवी / ‘PTC News’ संग जुड़े युवा पत्रकार जुबेर खान, मिली यह जिम्मेदारी
‘PTC News’ संग जुड़े युवा पत्रकार जुबेर खान, मिली यह जिम्मेदारी
PTC News से जुड़ने से पहले जुबेर खान इंडिया न्यूज, ANB नेशनल, न्यूज नेशन, ईटीवी हैदराबाद और ‘मेवात कल आज कल’ डिजिटल पत्रिका में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार मोहम्मद जुबेर खान (डेमरोत) ने ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां पर वह करीब आठ महीने से बतौर प्रड्यूसर व डिजिटल एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
जुबेर खान ने अब अपनी नई पारी का आगाज ‘G-NEXT MEDIA’ के चैनल ‘पीटीसी न्यूज’ (PTC News) के साथ किया है। यहां पर उन्हें सीनियर मल्टीमीडिया प्रड्यूसर व डिजिटल एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें जुबेर खान के पास विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मेवात से अक्टूबर 2014 में की थी। यहां अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने ‘मेवात कल आज कल’ मासिक पत्रिका की शुरुआत की थी, जो अब डिजिटल पत्रिका के रूप में चलाई जा रही है। इसके बाद जुबेर खान को नेशनल दस्तक, ईटीवी (रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद), न्यूज नेशन, ANB नेशनल और इंडिया न्यूज़ जैसे नामचीन मीडिया संस्थानों में काम करने का मौक़ा मिला।
मूल रूप से हरियाणा के नूंह जिले के मुबारिकपुर (रावलकी) गांव के रहने वाले जुबेर खान 10वीं के बाद दिल्ली आ गए। यहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (ऑनर्स) में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अनवर जमाल किदवई मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में एमए की डिग्री प्राप्त की।
समाचार4मीडिया की ओर से जुबेर खान को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज इस्तीफा नई पारी पीटीसी न्यूज नियुक्ति रिजाइन जॉइनिंग जुबेर खान