होम / टीवी / युवा पत्रकार योगेश पांडेय ने ‘India Voice’ में अपनी पारी को दिया विराम
युवा पत्रकार योगेश पांडेय ने ‘India Voice’ में अपनी पारी को दिया विराम
वह करीब नौ महीने से नोएडा में बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार योगेश पांडेय ने ‘इंडिया वॉइस’ (India Voice) न्यूज चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब नौ महीने से नोएडा में बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया से बातचीत में योगेश पांडेय ने बताया कि वह जल्द ही मीडिया में अपने नए सफर का आगाज करने जा रहे हैं। इसके बाद वह उस चैनल के नाम का खुलासा करेंगे।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के रहने वाले योगेश पांडेय को मीडिया में काम करने का करीब एक दशक का अनुभव है। योगेश पांडेय ने ‘साधना न्यूज’ से बतौर संवाददाता अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद ‘जेके न्यूज 24x7’, ‘हिन्दी खबर’, ‘न्यूज इंडिया 24X7’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में बतौर संवाददाता लखनऊ में अपनी भूमिका निभाई।
फील्ड से स्टूडियो पहुंचे योगेश पांडेय करीब तीन साल से स्टूडियो में एंकर की भूमिका निभा रहे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से योगेश पांडेय को उनके आगामी सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स न्यूज चैनल चैनल एंकर इस्तीफा न्यूज एंकर योगेश पांडेय रिजाइन इंडिया वॉइस