होम / टीवी / ‘हिंदी खबर’ छोड़कर न्यूज एंकर वंदना सिरोही ने तलाशी नई मंजिल

‘हिंदी खबर’ छोड़कर न्यूज एंकर वंदना सिरोही ने तलाशी नई मंजिल

वंदना को उनकी शानदार एंकरिंग के लिए ‘मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया‘ की ओर से बेस्ट रीजनल फीमेल न्यूज एंकर के अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

रीजनल न्यूज चैनल्स की तेजतर्रार एंकर वंदना सिरोही ने अब नेशनल न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले वंदना ‘हिंदी खबर‘ (Hindi Khabar) न्यूज चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

वंदना ने वर्ष 2016 में अपने करियर की शुरुआत ‘हिंदी खबर‘ से ही की थी। इसके बाद वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के मशहूर चैनल ‘समाचार प्लस‘ (Samachar Plus), वर्ष 2019 में ‘न्यूज वन इंडिया‘ (News One India) में बतौर एंकर/प्रड्यूसर काम किया। इसके बाद वर्ष 2020 में वह दोबारा ‘हिंदी खबर‘ से जुड़ीं। इस बार उन्हें यहां सीनियर एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वंदना के कई डिबेट शो की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, जिनमें उनके तीखे सवालों के आगे कई राजनीतिक दलों के प्रवक्ता असहज दिखे हैं। वंदना को उनकी शानदार एंकरिंग के लिए ‘मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया‘ की ओर से बेस्ट रीजनल फीमेल न्यूज एंकर के अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है। हाल ही में वंदना को ‘ग्लोबल इंडिया नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड‘ और ‘दि गोल्डन स्टार आइकॉन अवॉर्ड‘ से भी सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की रहने वालीं वंदना सिरोही ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में बैचलर्स और चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है। समाचार4मीडिया की ओर से वंदना सिरोही को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया न्यूज हिंदी ख़बर न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग वंदना सिरोही
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago