होम / टीवी / पत्रकार सुमित चौधरी ने इस मीडिया समूह से किया नई पारी का आगाज
पत्रकार सुमित चौधरी ने इस मीडिया समूह से किया नई पारी का आगाज
सुमित चौधरी इससे पहले ‘जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। यहां वह रात आठ बजे प्राइम टाइम शो ‘तांडव’ होस्ट करते थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
टीवी पत्रकार सुमित चौधरी ने देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर/एंकर जॉइन किया है।
सुमित चौधरी इससे पहले ‘जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। यहां वह रात आठ बजे प्राइम टाइम शो ‘तांडव’ होस्ट करते थे।
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले सुमित चौधरी को मीडिया में काम करने का करीब 17 साल का अनुभव है। वह एंकरिंग के अलावा सुप्रीम कोर्ट और डिफेंस बीट समेत तमाम मंत्रालयों को कवर करते रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल अफगानिस्तान में हुए युद्ध को कवर करने के साथ-साथ वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रूस से कवर कर चुके हैं। इसके अलावा भी वह तमाम बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को कवर कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सुमित चौधरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ़ाई की है।
मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) से की थी। इसके अलावा पूर्व में वह ‘लाइव इंडिया’, ‘न्यूज नेशन’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘न्यूजएक्स’ ‘टीवी9’ और ‘जी हिन्दुस्तान’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से सुमित चौधरी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स टीवी टुडे नेटवर्क नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सुमित चौधरी