होम / टीवी / युवा पत्रकार सोनिका सिंह ने इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
युवा पत्रकार सोनिका सिंह ने इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
समाचार4मीडिया से बातचीत में सोनिका सिंह ने बताया कि उन्होंने यहां पर बतौर न्यूज एंकर जॉइन किया है। इससे पहले सोनिका सिंह ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार सोनिका सिंह ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में जल्द ही लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) से मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में सोनिका सिंह ने बताया कि उन्होंने यहां पर बतौर न्यूज एंकर जॉइन किया है। इसके साथ ही सोनिका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी यह जानकारी शेयर की है। इससे पहले सोनिका सिंह ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
बता दें कि ‘एबीपी नेटवर्क’ से पहले सोनिका सिंह हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) का हिस्सा थीं। उन्होंने पिछले साल ही दिसंबर में यहां बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया था। इस चैनल में उनकी पारी काफी संक्षिप्त रही थी और उन्होंने कुछ महीने पहले ही यहां से इस्तीफा दे दिया था। ‘भारत24’ से पहले सोनिका सिंह जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से जुड़ी हुई थीं।
सोनिका सिंह ‘जी हिन्दुस्तान‘ में प्राइम टाइम मॉर्निंग शो ‘राम राम हिन्दुस्तान‘ किया करती थीं। वह ‘10 का दंगल‘ में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा ‘एबीपी नेटवर्क‘ uके मॉर्निंग शो के साथ चुनावी शो ‘नगर क्रांति एक्सप्रेस‘ और ‘यूपी में मोहल्ले का मूड क्या है‘ शो भी कर चुकी हैं।
सोनिका सिंह की पूरी पढ़ाई-लिखाई हरियाणा से हुई है। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद सोनिका सिंह ने दिल्ली में ‘जेके 24x7 न्यूज’ (JK24x7 News) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। पूर्व में वह ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) और ‘न्यूज24’ (news24) और ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘कल्कि गौरव सम्मान’ और ‘मीडिया एक्सीलेस अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया की ओर से सोनिका सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एंकर न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 सोनिका सिंह इंडिया डेली