होम / टीवी / टीवी टुडे नेटवर्क से जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार शिल्पी सेन, मिली यह जिम्मेदारी

टीवी टुडे नेटवर्क से जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार शिल्पी सेन, मिली यह जिम्मेदारी

पिछले दिनों ‘सहारा समय’, लखनऊ से अपनी पारी को विराम देने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार शिल्पी सेन ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पिछले दिनों ‘सहारा समय’, लखनऊ से अपनी पारी को विराम देने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार शिल्पी सेन ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने ‘टीवी टुडे’ नेटवर्क में बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है। वह लखनऊ से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। बताया जाता है कि वह ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) के नाम से जल्द रीलॉन्च होने वाले ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘तेज’ (Tez) में मुख्य रूप से अपनी भूमिका निभाएंगी।

बता दें कि शिल्पी सेन डेढ़ दशक से ज्यादा समय से सहारा से जुड़ी हुई थीं। वह यहां बतौर डिप्टी ब्यूरो चीफ अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। महिला रिपोर्टर के रूप में सहारा की दिग्गज पत्रकार के रूप में उनकी छवि थी। मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली शिल्पी सेन को मीडिया में काम करने का करीब 17 साल से ज्यादा का अनुभव है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘हिंदुस्तान’ अखबार, लखनऊ से की थी। इसके बाद वह टीवी की दुनिया में आ गई थीं और ‘सहारा समय’ के साथ अपनी पारी शुरू की थी। शिल्पी सेन ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से शिल्पी सेन को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 


टैग्स सहारा समय टीवी टुडे शिल्पी सेन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago