होम / टीवी / राहुल काद्यान ने 'इंडिया न्यूज' को कहा अलविदा, अब इस चैनल संग शुरू की नई पारी

राहुल काद्यान ने 'इंडिया न्यूज' को कहा अलविदा, अब इस चैनल संग शुरू की नई पारी

‘इंडिया न्यूज’ में राहुल काद्यान करीब साढ़े चार साल से कार्यरत थे। दिल्ली के रहने वाले राहुल को मीडिया में काम करने का करीब 11 साल का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार राहुल काद्यान ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस चैनल में बतौर सीनियर प्रड्यूसर जॉइन किया है।  राहुल काद्यान इससे पहले ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां वह करीब साढ़े चार साल से कार्यरत थे। इस चैनल के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी।  

राहुल काद्यान दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्हें मीडिया में काम करने का करीब 11 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने कई हिंदी चैनल्स में अपनी भूमिका निभाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में राहुल काद्यान ने अपनी पारी ‘इंडिया न्यूज’ से ही शुरू की थी।

इसके बाद वह ‘टोटल टीवी’, ‘समाचार प्लस’ और ’भास्कर न्यूज’ चैनल का हिस्सा रहे। फिर वह करीब तीन साल ’फोकस न्यूज’ (बाद में इसका नाम बदलकर न्यूज वर्ल्ड हो गया था) और फिर करीब दो साल ‘सहारा समय’ में भी कार्यरत रहे हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो राहुल काद्यान ने दिल्ली में साउथ एक्स स्थित ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया’ (IIMM) से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से राहुल काद्यान को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज24 नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग राहुल काद्यान
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago