होम / टीवी / युवा पत्रकार प्रदीप रावत ने अब इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
युवा पत्रकार प्रदीप रावत ने अब इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
आगरा के युवा व तेजतर्रार पत्रकारों में शामिल प्रदीप रावत ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
आगरा के युवा व तेजतर्रार पत्रकारों में शामिल प्रदीप रावत ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने ‘हरिभूमि मीडिया हाउस’ के सैटेलाइट चैनल ‘जनता टीवी’ (Janta TV) में बतौर संवाददाता (आगरा) जॉइन किया है। प्रदीप रावत इससे पहले करीब दो साल से दैनिक ‘स्वतंत्र हित’ में आगरा ब्यूरो की कमान संभाल रहे थे।
मूल रूप से आगरा के रहने वाले प्रदीप रावत को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, ग्वालियर से की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, मूनटीवी, पंजाब केसरी, राज एक्सप्रेस, देशबंधु व नवलोक टाइम्स में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके अलावा वह विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लिखते रहते हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो प्रदीप रावत ने 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से ग्रहण की है। उन्होंने ग्वालियर से बैचलर ऑफ फिजिकुल एजुशेकन की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रदीप रावत को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स प्रदीप रावत जनता टीवी हरिभूमि मीडिया हाउस