होम / टीवी / अब इस चैनल पर नजर आएंगी न्यूज एंकर परिधी जोशी
अब इस चैनल पर नजर आएंगी न्यूज एंकर परिधी जोशी
परिधी जोशी ने कुछ समय पूर्व डिजिटल चैनल ‘देवभूमि‘ से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब एक साल से हरिद्वार में बतौर एंकर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
न्यूज एंकर परिधी जोशी ने नोएडा स्थिति ‘हिन्दी खबर’ (Hindi Khabar) न्यूज चैनल के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां बतौर न्यूज एंकर जॉइन किया है।
बता दें कि परिधी जोशी ने कुछ समय पूर्व डिजिटल चैनल ‘देवभूमि‘ से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब एक साल से हरिद्वार में बतौर एंकर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
मूलरूप से देव भूमि की धरती उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली परिधी जोशी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब दो साल का अनुभव है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो परिधी ने उत्तराखंड के ‘Institute of media Management Technology and Agro Sciences’ से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से परिधी जोशी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एंकर हिन्दी खबर न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग परिधी जोशी