होम / टीवी / ‘ईटीवी भारत’ को अलविदा कह अब इस न्यूज चैनल से जुड़ीं युवा पत्रकार नियामिका सिंह
‘ईटीवी भारत’ को अलविदा कह अब इस न्यूज चैनल से जुड़ीं युवा पत्रकार नियामिका सिंह
‘ईटीवी भारत‘ (ETV Bharat) में करीब चार साल लंबी पारी के बाद युवा पत्रकार नियामिका सिंह ने अब यहां से अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘ईटीवी भारत‘ (ETV Bharat) में करीब चार साल की पारी के बाद युवा पत्रकार नियामिका सिंह ने अब यहां से अलविदा कह दिया है। वह ‘ईटीवी भारत‘ के नेशनल ब्यूरो में थीं और कांग्रेस, पर्यावरण व रेलवे जैसी महत्वपूर्ण बीट संभाल रही थीं।
नियामिका सिंह ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के साथ की है। यहां पर उन्होंने बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है।
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली नियामिका सिंह को पत्रकारिता में काम करने का करीब चार साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में नियामिका सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ‘ईटीवी‘ के साथ की थी, जहां से अब वह ‘टाइम्स नाउ‘ पहुंची हैं।
उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से नियामिका सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स नाउ नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग नियामिका सिंह