होम / टीवी / ‘आजतक’ से India Daily पहुंचे पत्रकार नीरज सिंह, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
‘आजतक’ से India Daily पहुंचे पत्रकार नीरज सिंह, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
‘आजतक’ में बतौर एडिटर काम कर रहे नीरज सिंह ने अब ‘इंडिया डेली’ (India Daily) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘आजतक’ में बतौर एडिटर काम कर रहे नीरज सिंह ने अब ‘इंडिया डेली’ (India Daily) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां वह ऑउटपुट हेड की जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में ‘इंडिया डेली’ न्यूज चैनल जल्द लॉन्च होने जा रहा है।
‘आजतक’ से पहले नीरज सिंह ‘जी हिन्दुस्तान’ के आउटपुट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां पर टीवी के साथ ‘जी हिन्दुस्तान’ के डिजिटल और सोशल का प्रभार भी नीरज सिंह के पास ही था, जहां उन्होंने कई सफल प्रयोग किए, जिसके चलते कई बार लाइव व्युअरशिप में ‘जी हिन्दुस्तान’ दूसरे चैनलों से आगे रहा।
‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले नीरज सिंह ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ बतौर सीनियर एसोसिएसट एडिटर जुड़े हुए थे। यहां पर नीरज सिंह अरनब गोस्वामी के लोकप्रिय शो ‘पूछता है भारत’ को चैनल लॉन्चिंग के दिन से ही प्रड्यूस कर रहे थे। शो के टॉपिक, रिसर्च और आइडिया की पूरी जिम्मेदारी नीरज ही संभालते थे। साथ ही ‘रिपब्लिक भारत’ डिजिटल का भी नेतृत्व करते थे।
‘रिपब्लिक भारत’ से पहले 5 साल तक नीरज सिंह ‘जी न्यूज’ के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में जुड़े रहे। ‘जी न्यूज’ से पहले नीरज सिंह कई वर्षों तक अखबारों और डिजिटल मीडिया से जुड़े रहे।
नीरज सिंह की गिनती उन चुनिंदा पत्रकारों में की जाती है, जिन्हें टीवी, प्रिंट और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में काम करने करने का अनुभव है।
नीरज सिंह की पढ़ाई-लिखाई प्रयागराज विश्वविद्यालय से हुई है। यहीं से नीरज सिंह हिंदी साहित्य में नेट क्वालीफाइ और पीएचडी हैं।
टैग्स आजतक न्यूज चैनल नीरज सिंह इंडिया डेली