होम / टीवी / ‘इंडिया न्यूज’ को बाय बोलकर अब इस न्यूज चैनल से जुड़ीं पत्रकार नेहा शर्मा

‘इंडिया न्यूज’ को बाय बोलकर अब इस न्यूज चैनल से जुड़ीं पत्रकार नेहा शर्मा

‘इंडिया न्यूज’ के साथ नेहा शर्मा की यह दूसरी पारी थी। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इसी चैनल के साथ बतौर ट्रेनी की थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार नेहा शर्मा ने अब हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) नेशनल से मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में नेहा ने बताया कि उन्होंने यहां बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है।

बता दें कि नेहा शर्मा इससे पहले आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में करीब सवा साल से सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

‘इंडिया न्यूज’ के साथ नेहा शर्मा की यह दूसरी पारी थी। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इसी चैनल के साथ बतौर ट्रेनी की थी। इसके अलावा पूर्व में वह ‘महुआ मीडिया प्रा. लि.’, ‘समाचार प्लस’, ‘भास्कर न्यूज’, ‘नेशनल वॉइस’, ‘हिंदी खबर’ और ‘न्यूज इंडिया’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ‘लखनऊ यूनिवर्सिटी’ से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश की ‘मानव भारती यूनिवर्सिटी’ से एम.फिल किया है। समाचार4मीडिया की ओर से नेहा शर्मा को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज नेशन नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग एसोसिएट प्रड्यूसर नेहा शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago