होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल से जुड़े युवा टीवी पत्रकार मोहित भट्ट
अब इस न्यूज चैनल से जुड़े युवा टीवी पत्रकार मोहित भट्ट
करीब सात महीने पहले ही अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘तिरंगा टीवी’ में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट शुरू की थी नई पारी, पर ज्यादा लंबा नहीं चला ये सफर
पंकज शर्मा 6 years ago
युवा टीवी पत्रकार मोहित भट्ट ने अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘तिरंगा टीवी’ में अपनी पारी को अलविदा कह दिया है। यहां उन्होंने करीब सात महीने पहले ही बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया था। अब उन्होंने अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) चैनल के साथ की है। उन्हें यहां पर करेंसपॉन्डेंट (पॉलिटिकल रिपोर्टिंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में ऑनर्स मोहित ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से वर्ष 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। ‘सीएनएफसी मीडिया’ (cnfc media) से इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी ‘NNIS’ में बतौर पॉलिटिकल रिपोर्टर काम किया। करीब डेढ़ साल यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद मोहित ने आईटीवी नेटवर्क का दामन थाम लिया और न्यूजएक्स /इंडिया न्यूज में करीब दो साल तक काम किया।
सीनियर करेसपॉन्डेंट के रूप में अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने भाजपा और सहयोगी दलों को कवर किया। इसके अलावा यहां रहते हुए उन्होंने अयोध्या को लेकर कई स्पेशल शो भी किए। सिरसा में राम-रहीम के मामले में अदालत के फैसले के बाद भड़की हिंसा के साथ-साथ वह अमृतसर में हुए रेल हादसे को भी कवर कर चुके हैं। इसके बाद यहां से छोड़कर ‘तिरंगा’ टीवी में अपनी पारी खेलने के बाद अब उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ का दामन थामा है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स टाइम्स नाउ मोहित भट्ट तिरंगा टीवी