होम / टीवी / युवा पत्रकार मीनू ठाकुर ने इस न्यूज चैनल से किया नए सफर का आगाज
युवा पत्रकार मीनू ठाकुर ने इस न्यूज चैनल से किया नए सफर का आगाज
इससे पहले मीनू ठाकुर करीब तीन साल से ‘रिपब्लिक’ (Republic) के साथ जुड़ी हुई थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार मीनू ठाकुर ने हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है।
इससे पहले मीनू ठाकुर करीब तीन साल से ‘रिपब्लिक’ (Republic) के साथ जुड़ी हुई थीं। यहां पर वह बतौर करेसपॉन्डेंट असाइनमेंट डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां पर वह ईवनिंग शिफ्ट इंचार्ज थीं।
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली मीनू ने अपने करियर की शुरुआत ‘रिपब्लिक’ के साथ ही की थी।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मीनू ठाकुर ने ‘एपीजे’ कॉलेज से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और हरियाणा में हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से मीनू ठाकुर को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स पत्रकार मीडिया चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया टीवी9 भारतवर्ष हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार अप्वॉइंटमेंट मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ मीनू ठाकुर