होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा पत्रकार मनीषा सिंह

अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा पत्रकार मनीषा सिंह

मनीषा सिंह इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network 18) समूह से जुड़ी हुई थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

युवा पत्रकार मनीषा सिंह ने मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने अब ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) में बतौर डिप्टी प्रड्यूसर/एंकर जॉइन किया है। मनीषा सिंह इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network 18) समूह से जुड़ी हुई थीं।

मनीषा सिंह ने वर्ष 2015 में नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News 24) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने डेस्क पर काम किया। वर्ष 2016 में मनीषा ने यहां से बाय बोलकर ‘न्यूजएक्स’(NEWSX) चैनल का दामन थाम लिया। यहां उन्होंने असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर अपनी भूमिका निभाई।

करीब एक साल बाद उन्होंने यहां से बाय बोलकर वर्ष 2017 में ‘जी समूह’ के अंतरराष्ट्रीय चैनल ‘विऑन’ (wion) में जॉइन किया। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह जॉइन कर लिया और करीब तीन साल तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभाई।

करीब सात साल तक अंग्रेजी मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने हिंदी मीडिया को चुना और फिर वर्ष 2021 में डिप्टी प्रड्यूसर के तौर पर ‘न्यूज18 यूपी/यूके’ (News18UP/UK से जुड़ गईं। डिजिटल मीडिया में मनीषा सिंह ने एंकरिंग के साथ कई डिबेट शो और इंटरव्यू भी किए हैं।

अब उन्होंने ‘एबीपी गंगा’ के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। समाचार4मीडिया की ओर से मनीषा सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एंकर न्यूज एंकर एबीपी गंगा नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग मनीषा सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago