होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल से जुड़ीं युवा पत्रकार महिमा कटारिया

अब इस न्यूज चैनल से जुड़ीं युवा पत्रकार महिमा कटारिया

युवा पत्रकार महिमा कटारिया ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) से करीब एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब उनके बारे में खबर है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार महिमा कटारिया ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) से करीब एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब उनके बारे में खबर है कि उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट जॉइन कर लिया है।

वह करीब दस महीने से ‘जी न्यूज’ में बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट कार्यरत थीं और इस साल मई के अंत में वे इससे अलग हो गईं। महिमा कटारिया जी से पहले करीब साढ़े तीन साल से ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में सीनियर करेसपॉन्डेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

मूल रूप से गुरुग्राम (हरियाणा) की रहने वाली महिमा कटारिया को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब नौ साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी दैनिक ‘सन्मार्ग’ से की थी। इसके बाद वह ’न्यूज स्ट्रीट’ (newzstreet) और ’आर प्लस’ (R Plus) चैनल में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में बीए (ऑनर्स) के साथ महिमा ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एमए (सोशल वर्क) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्ववर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और नोएडा के ISOMES संस्थान से टीवी प्रॉडक्शन और डायरेक्शन में पीजी डिप्लोमा भी किया है।


टैग्स इंडिया न्यूज पत्रकार महिमा कटारिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago