होम / टीवी / अब नए सफर पर निकले टीवी पत्रकार कुणाल जायसवाल

अब नए सफर पर निकले टीवी पत्रकार कुणाल जायसवाल

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के मूल निवासी कुणाल जायसवाल ने लखनऊ यूनिवर्सटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

'रिपब्लिक भारत' में बतौर सीनियर प्रड्यूसर करीब सात महीने पुरानी अपनी पारी को विराम देकर पत्रकार कुणाल जायसवाल ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत 'न्यूज18 इंडिया' से की है। यहां भी वह सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। 'रिपब्लिक भारत' से पहले कुणाल जायसवाल करीब छह साल 'इंडिया न्यूज' से जुड़े हुए थे और पीसीआर हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रहने वाले कुणाल जायसवाल ने जून 2006 में ‘आजतक’ (इंडिया टुडे नेटवर्क लिमिटेड) से बतौर इंटर्न अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। यहां वह एक साल यानी जून 2007 तक जुड़े रहे और इसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक (जून 2007-मई 2008) 'लाइव इंडिया' में अपनी जिम्मेदारी निभाई। 

इसके बाद यहां से अलविदा कहकर कुणाल जायसवाल ने मई 2008 में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर ‘न्यूज24’ का दामन थाम लिया। हालांकि उनकी यह पारी यहां सिर्फ लगभग छह महीने ही चली और दिसंबर 2008 में वह एक बार फिर से 'लाइव इंडिया' के साथ जुड़ गए। यहां उन्होंने करीब चार साल तक पैनल प्रड्यूसर/पीसीआर हेड के तौर पर काम किया।

इसके बाद यहां से बाय बोलकर कुणाल जायसवाल जनवरी 2013 में 'इंडिया न्यूज' से जुड़ गए। बतौर सीनियर प्रड्यूसर/पीसीआर हेड यहां करीब छह साल तक काम करने के बाद कुणाल जायसवाल ने जनवरी 2019 में बतौर सीनियर प्रड्यूसर 'रिपब्लिक भारत' को जॉइन किया था और अब यहां से 'न्यूज18 इंडिया' पहुंचे हैं। कुणाल जायसवाल ने लखनऊ यूनिवर्सटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इंडिया न्यूज कुणाल जायसवाल न्यूज18इंडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

45 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago