होम / टीवी / News Nation को छोड़ अब इस चैनल में आउटपुट एडिटर की भूमिका निभाएंगे कुमार प्रत्यूष
News Nation को छोड़ अब इस चैनल में आउटपुट एडिटर की भूमिका निभाएंगे कुमार प्रत्यूष
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ को पिछले दिनों बाय बोलने के बाद टीवी पत्रकार कुमार प्रत्यूष ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) को पिछले दिनों बाय बोलने के बाद टीवी पत्रकार कुमार प्रत्यूष ने ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। यहां उन्होंने बतौर आउटपुट एडिटर जॉइन किया है। न्यूज नेशन में भी वह आउटपुट एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले कुमार प्रत्यूष को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने प्रॉडक्शन हाउस ‘बीएजी’ (BAG) के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी।
पूर्व में कुमार प्रत्यूष ‘इंडिया टीवी’, ‘आजतक’ और ‘आईबीएन9’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से कुमार प्रत्यूष को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स रिपब्लिक भारत न्यूज नेशन कुमार प्रत्यूष