होम / टीवी / ‘भारत24’ की एंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी ने चैनल को कहा अलविदा

‘भारत24’ की एंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी ने चैनल को कहा अलविदा

क्षमा त्रिपाठी ने मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत ‘न्यूज24’ से की थी। इसके बाद ’एबीपी न्यूज’, ’दैनिक जागरण’, ’पंजाब केसरी’ और ’जी न्यूज’ होते हुए वह ’भारत24’ पहुंची थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) की एंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी ने यहां से अलविदा बोल दिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में क्षमा त्रिपाठी ने खुद इसकी पुष्टि की है।

क्षमा त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास दो-तीन चैनल से ऑफर है। फिलहाल, वह इस बारे में इससे ज्यादा नहीं बता सकती हैं। इसके साथ ही क्षमा त्रिपाठी का यह भी कहना था कि उनके लिए 24 नंबर बहुत लकी है। क्षमा के अनुसार, ‘मैंने अपने करियर की शुरुआत 'न्यूज24' से की थी और अब मीडिया पारी का सफर भी 'भारत24' के साथ खत्म हो रहा है और उनका जन्मदिन भी 24 अगस्त है।’

वहीं, अंदरखाने के सूत्रों की मानें तो शादी के बाद वह अपनी ससुराल के शहर में शिफ्ट होने जा रही हैं, इसलिए उन्होंने इस चैनल को अलविदा कहा है। खबर यह भी है कि क्षमा त्रिपाठी कुछ दिनों के ब्रेक पर हैं और उसके बाद कोई बड़ा धमाका भी कर सकती हैं।

बता दें कि क्षमा त्रिपाठी ने मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत ‘न्यूज24’ से की थी। इसके बाद ’एबीपी न्यूज’, ’दैनिक जागरण’, ’पंजाब केसरी’ और ’जी न्यूज’ होते हुए वह ’भारत24’ पहुंची थीं।

‘जी न्यूज’ में क्षमा त्रिपाठी ने एंटरटेनमेंट शो बॉलीवुड कॉकटेल के साथ 'टाइममशीन' नाम का प्राइम शो प्रोड्यूस किया था। वहीं, ‘भारत24’ में रहते हुए उन्होंने दिल्ली एमसीडी चुनाव और गुजरात चुनाव के दौरान 'क्षमा बेन शु चाले छे' और 'बेन v/s मैम' नाम के दो शो किए। इसके अलावा 'एक मंदिर ऐसा भी' और 'इंटरटेनमेंट कॉकटेल'  शो भी क्षमा त्रिपाठी के खाते में दर्ज है।

क्षमा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर भी पहचान बनाई हुई है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्षमा त्रिपाठी के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। वह लिखने, घूमने और बागवानी करने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के प्रति सचेत करने का कार्य करती हैं। यही नहीं, ’भारत24’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी क्षमा त्रिपाठी की वीडियो छाई रहती हैं।

‘स्माइल फाउंडेशन’, ’अमृत वर्षा फाउंडेशन’ और ’खुशी फाउंडेशन’ जैसे एनजीओ के साथ भी क्षमा त्रिपाठी का गहरा नाता है। क्षमा के अनुसार, 'कोरोना काल में कई एनजीओ के साथ मिलकर तमाम कोरोना पीड़ितों की मदद की, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।'

मीडिया में करीब 11 साल के करियर में क्षमा त्रिपाठी को महात्मा गांधी पुरस्कार, अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, जेन नेक्स्ट पुरस्कार, स्वर्ण भारत पुरस्कार, फिल्म क्रिटिक अवार्ड और दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

समाचार4मीडिया की ओर से क्षमा त्रिपाठी को उनकी आगामी पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। 


टैग्स इस्तीफा रिजाइन भारत24 भारत 24 क्षमा त्रिपाठी एंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago