होम / टीवी / पत्रकार कृष्णा राजवंश ने News Nation में अपनी पारी को दिया विराम
पत्रकार कृष्णा राजवंश ने News Nation में अपनी पारी को दिया विराम
‘न्यूज नेशन’ से पहले कृष्णा ‘जी मीडिया‘ ग्रुप के नेशनल न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान‘ में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार कृष्णा राजवंश ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) को अलविदा कह दिया है। करीब छह महीने पूर्व ही उन्होंने यहां जॉइन किया था और वह रंजीत कुमार की टीम व आउटपुट में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया से बातचीत में कृष्णा राजवंश ने बताया कि वह जल्द ही एक बड़े मीडिया ग्रुप को जॉइन करने जा रहे हैं और वहां जॉइन करने के बाद इसके नाम का खुलासा करेंगे।
‘न्यूज नेशन’ से पहले कृष्णा ‘जी मीडिया‘ ग्रुप के नेशनल न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान‘ में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत थे। यहां करीब तीन साल की पारी में उन्होंने कई शो लॉन्च कराए, साथ ही चैनल की री-लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे।
कृष्णा राजवंश को प्रिंट और टेलीविजन इंडस्ट्री में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले कृष्णा राजवंश ‘नेटवर्क18,‘ ‘इंडिया न्यूज‘, ‘ईटीवी‘,‘महुआ न्यूज‘ और ‘दैनिक जागरण‘ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से कृष्णा राजवंश को उनकी आगामी पारी के लिए अग्रिम रूप से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा न्यूज नेशन रिजाइन कृष्णा राजवंश