होम / टीवी / युवा पत्रकार कृष्णा गंगवार ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
युवा पत्रकार कृष्णा गंगवार ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
कृष्णा गंगवार इससे पहले ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ जुड़े हुए थे। हालांकि, यहां उनका सफर संक्षिप्त ही रहा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार कृष्णा गंगवार ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) से अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर मैनेजर जॉइन किया है। कृष्णा गंगवार इससे पहले ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ जुड़े हुए थे। हालांकि, यहां उनका सफर संक्षिप्त ही रहा।
मूल रूप में उत्तर प्रदेश में बरेली के रहने वाले कृष्णा गंगवार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। इस दौरान वह कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पूर्व में कृष्णा गंगवार करीब ढाई साल तक असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। यहां वह इस ग्रुप के यूट्यूब चैनल्स की कमान संभालते थे। इसके अलावा वह ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में भी काम कर चुके हैं।
कृष्णा गंगवार यूट्यूब से सर्टिफाइड भी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से कृष्णा गंगवार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स जी न्यूज जी मीडिया न्यूज नेशन नई पारी नियुक्ति कृष्णा गंगवार सीनियर मैनेजर