होम / टीवी / दो साल बाद फिर ‘Tehzeeb TV’ पहुंचे खुर्शीद रब्बानी, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
दो साल बाद फिर ‘Tehzeeb TV’ पहुंचे खुर्शीद रब्बानी, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
जाने माने उर्दू पत्रकार और एंकर खुर्शीद रब्बानी ने एक बार फिर ‘तहजीब टीवी’ (Tehzeeb TV) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जाने माने उर्दू पत्रकार और एंकर खुर्शीद रब्बानी ने एक बार फिर ‘तहजीब टीवी’ (Tehzeeb TV) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां उन्होंने बतौर एडिटर-इन-चीफ जॉइन किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में रब्बानी ने बताया कि वह पूर्व में अगस्त 2019 से जुलाई 2020 तक ’तहजीब टीवी’ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट रह चुके हैं।
करीब दो साल से वह ’रीजनल न्यूज इंडिया’ (RNI News) डिजिटल में बतौर सीईओ और ग्रुप एडिटर काम कर रहे थे, जहां से उन्होंने पिछले महीने ही इस्तीफा दिया था। फिलहाल वह एक महीने के नोटिस पर थे। नोटिस पीरियड पूरा होने के बाद वह फिर ’तहजीब टीवी’ इंडिया के साथ जुड़ गए हैं।
टीवी और डिजिटल मीडिया में दो दशक से काम कर रहे खुर्शीद रब्बानी ने वर्ष 2002 में ’न्यूज18 उर्दू’ (ईटीवी उर्दू) से पत्रकारिता की शुरुआत की। यहां 14 वर्ष से अधिक विभिन्न पदों पर रहते हुए ’अधूरे ख्वाब’ और ’खास मुलाकात’ जैसे टीवी कार्यक्रमों के जरिये कई चर्चित और आम आदमी से जुड़े मुद्दों को बखूबी पेश किया।
’ईटीवी’ में रहते हुए उन्होंने ’ईटीवी ’ ग्रुप के तत्कालीन हेड जगदीश चंद्रा के ओएसडी के तौर पर भी काम किया, साथ ही वह वर्ष 2008-09 में ’ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ के कंट्रोल रूम (ब्रेकिंग न्यूज डेस्क) के सात राज्यों के हेड भी रहे। अप्रैल 2017 में ’ईटीवी उर्दू’ से एडिटर (NB) के पद से इस्तीफा देकर वह ’जी मीडिया’ से जुड़े और इस ग्रुप के उर्दू चैनल ’जी सलाम’ में बतौर एडिटर (इनपुट) की जिम्मेदारी संभाली।
’जी मीडिया’ में रहते हुए उन्होंने ’जी हिंदुस्तान’, ’जी सलाम’ और ’जी हिंदी’ रीजनल चैनल्स के लिए ’हमारी आवाज’ नाम का चर्चित कार्यक्रम बतौर एंकर-प्रोड्यूसर पेश किया। इसके अलावा उन्होंने ’जी सलाम’ में ’बेबाक बात’, ’आप के मिसाइल’ और ’ग्राउंड जीरो’ जैसे कई चर्चित कार्यक्रमों की एंकरिंग भी की।
समाचार4मीडिया की ओर से खुर्शीद रब्बानी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स खुर्शीद रब्बानी नई पारी नियुक्ति तहजीब टीवी