होम / टीवी / पत्रकार इष्टकाम पांडेय ने ‘न्यूज18 इंडिया’ में अपनी पारी को दिया विराम
पत्रकार इष्टकाम पांडेय ने ‘न्यूज18 इंडिया’ में अपनी पारी को दिया विराम
वह इस चैनल के साथ करीब साढ़े नौ साल से जुड़े हुए थे और एसाइनमेंट का काम देख रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार इष्टकाम पांडेय (Ishtkam Pandey) ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) को अलविदा कह दिया है। वह इस चैनल के साथ करीब साढ़े नौ साल से जुड़े हुए थे और एसाइनमेंट का काम देखते थे। एसाइनमेंट पर आने से पहले इष्टकाम ‘न्यूज18 इंडिया‘ में ही रिसर्च का काम संभालते रहे हैं। उनका अगला पड़ाव क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है।
मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले इष्टकाम पांडेय ने 12वीं की पढ़ाई वहां से करने के बाद गाजियाबाद के IMR कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन (BBA) किया है। इसके अलावा उन्होंने नोएडा स्थित ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन‘ (JIMMC) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है।
इष्टकाम पांडेय मीडिया के क्षेत्र में वर्ष 2007 से जुड़े हैं और 15 साल का अनुभव है। ‘न्यूज18‘ से पहले में वह ‘जी न्यूज‘, ‘आजाद न्यूज‘ और ‘S1‘ चैनल में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इष्टकाम ने अपने करियर की शुरुआत लखनऊ की एक न्यूज एजेंसी ‘एनएनआई‘ के साथ की थी। समाचार4मीडिया की ओर से इष्टकाम पांडेय को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा न्यूज18 इंडिया रिजाइन असाइनमेंट इष्टकाम पांडेय