होम / टीवी / अब इस चैनल पर नजर आएंगी न्यूज एंकर गरिमा बाजपेयी

अब इस चैनल पर नजर आएंगी न्यूज एंकर गरिमा बाजपेयी

युवा पत्रकार गरिमा बाजपेयी ने ‘केन्यूज' (Knews) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। करीब एक साल से वह इस चैनल में बतौर एंकर कम प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार गरिमा बाजपेयी ने ‘केन्यूज' (Knews)  में अपनी पारी को विराम दे दिया है। करीब एक साल से वह इस चैनल में बतौर एंकर कम प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, गरिमा बाजपेयी ने अब नए कलेवर के साथ री-लॉन्च हो रहे रीजनल न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां बतौर एंकर कम प्रोड्यूसर जॉइन किया है।

बता दें कि आईटीवी नेटवर्क का रीजनल चैनल इंडिया न्यूज उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश अभी तक नोएडा से ऑन एयर है। इसे नए कलेवर में लखनऊ से री-लांच करने की तैयारी है। खबर है कि इस चैनल को ‘भारत समाचार’ चैनल में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार श्रेय शुक्ला लीड करेंगे।

गरिमा बाजपेयी को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब साढ़े छह साल का अनुभव है। ‘केन्यूज’ से पहले वह ‘हिंदी खबर‘, ‘प्राइम न्यूज‘ और ‘जेएमडी न्यूज‘ में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। गरिमा ‘Gossip with Garima’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसमें वह पत्रकारिता से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाती हैं।

मूल रूप से उन्नाव (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली गरिमा बाजपेयी ने लखनऊ से BJMC  किया है। समाचार4मीडिया की ओर से गरिमा बाजपेयी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया न्यूज के न्यूज नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago