होम / टीवी / अब इस बड़े न्यूज चैनल का पत्रकार आया कोरोना की चपेट में

अब इस बड़े न्यूज चैनल का पत्रकार आया कोरोना की चपेट में

महामारी बन चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे संक्रमित पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

महामारी बन चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे संक्रमित पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोनावायरस के खिलाफ ‘जंग’ में अग्रिम मोर्चे पर तैनात विभिन्न संस्थानों के तमाम मीडियाकर्मी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18इंडिया’ (News18India) का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि नोएडा के सेक्टर 16 में फिल्म सिटी स्थित इस चैनल के दफ्तर का एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव मिला है।

इस बारे में संस्थान की ओर से एक मेल भी जारी की गई है। इस मेल में कहा गया है ‘न्यूज18इंडिया’ की टिकर (ticker) टीम का एक मेंबर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह आखिरी बार ऑफिस 28 अप्रैल को आया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एचआर और एडमिन की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके संपर्क में आए संभावित लोगों की पहचान की है और 34 लोगों को घरों पर क्वारंटाइन किया गया है, जिनमें एडिटोरियल के 26 लोग शामिल हैं। इनमें से किसी में भी वायरस से जुड़े लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं और इन सबका टेस्ट करने के प्रयास जारी हैं। इस सिलसिले में आज 11 लोगों का टेस्ट किया गया है। बाकी का भी कल और परसों टेस्ट किया जाएगा। ये सभी लोग एक हफ्ते बाद टेस्ट के दूसरे राउंड के बाद ही काम कर सकेंगे। जिस एंप्लाई का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसने किसी सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग नहीं किया था और सीसीटीवी में भी वह अपने स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर प्रवेश करते हुए दिखाई नहीं दिया है।

इस मेल में कहा गया है, ‘इस बीच न्यूज18इंडिया लाइव प्रसारण सेवा को निर्बाध रूप से जारी रखे हुए है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, कंपनी स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करती है, जिसके तहत पूरे कार्यालय की रोजाना गहन सफाई की जाती है। जैसे ही हमें कर्मचारियों के टेस्ट रिजल्ट का पता चला, अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए एंटी वायरल केमिकल्स का इस्तेमाल कर कल स्पेशल सफाई की गई। दिन में कई बार कार्यस्थल के साथ-साथ दरवाजों और हैंडल्स की भी विशेष रूप से सफाई की जाती है। यही नहीं, बिल्डिंग में A विंग और B विंग के बीच बैरिकेड लगाए गए हैं।’

कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है, ‘हम उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल हैं, जहां पर कोविड सिम्पट्मस ट्रैकर का इस्तेमाल करते हुए एंप्लाईज और उनके परिवार के स्वास्थ्य की रोजाना जांच का सिस्टम है। इसी वजह से एंप्लाईज की हालत का इतनी जल्दी पता चल गया। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। आशा है कि यह मेल आपकी इस तरह की तमाम चिंताओं को दूर कर देगा।’


टैग्स न्यूज18इंडिया कोविड-19 कोरोनावायरस
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago