होम / टीवी / फिर ITV नेटवर्क से जुड़े युवा पत्रकार चेतन सेठ, निभाएंगे यह भूमिका

फिर iTV नेटवर्क से जुड़े युवा पत्रकार चेतन सेठ, निभाएंगे यह भूमिका

युवा पत्रकार चेतन सेठ ने ‘आईटीवी नेटवर्क’ के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है। पूर्व में भी वह यहां अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार चेतन सेठ ने ‘आईटीवी नेटवर्क’ के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस नेटवर्क के चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़) में बतौर असाइनमेंट हेड जॉइन किया है। ‘इंडिया न्यूज‘ के साथ चेतन सेठ की यह दूसरी पारी है। पूर्व में भी वह यहां अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

बता दें कि चेतन सेठ ने पिछले दिनों ‘वनइंडिया‘ चैनल से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब दस महीने से ग्वालियर-चम्बल में बतौर डिप्टी क्लस्टर हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

मूल रूप से शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के रहने वाले चेतन सेठ को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का पांच साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, नोएडा और ग्वालियर, भोपाल सहित तमाम जगह काम किया है। वह डिप्टी क्लस्टर हेड होने के साथ इनपुट, आउटपुट, रिपोर्टर रह चुके हैं। पूर्व में वह ‘भारत न्यूज टीवी‘ और ‘सहारा समय‘ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

चेतन सेठ ने बताया कि उन्होंने ‘सहारा समय‘ में रहते हुए कोविड काल के दौरान हो रहे ‘पीडीएस घोटाले‘ का खुलासा किया। सरकार की ओर से शुरू हुई जनसम्पर्क विभाग की मदद की पोल खोली। मध्य प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन लोटस कवरेज में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही ‘इंडिया न्यूज‘ में रहते हुए नकली प्लाज्मा मामले का भी खुलासा किया, जो देश-दुनिया में काफी चर्चित हुआ और सरकार सहित तमान सामाजिक संस्थाओं ने उनके इस कार्य की सराहना की एवं सम्मान किया था।

समाचार4मीडिया की ओर से चेतन सेठ को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया न्यूज पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया आईटीवी नेटवर्क हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ चेतन सेठ असाइनमेंट हेड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago