होम / टीवी / ITV Network को अलविदा कहकर युवा पत्रकार आशीष सिंह ने तलाशी नई मंजिल
iTV Network को अलविदा कहकर युवा पत्रकार आशीष सिंह ने तलाशी नई मंजिल
‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के अंग्रेजी चैनल ‘न्यूज एक्स’ और हिंदी चैनल ‘इंडिया न्यूज’ में शानदार पारी निभाने के बाद युवा पत्रकार आशीष सिंह ने अब नई शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के अंग्रेजी चैनल ‘न्यूज एक्स’ और हिंदी चैनल ‘इंडिया न्यूज’ में शानदार पारी निभाने के बाद युवा पत्रकार आशीष सिंह ने अब नई शुरुआत की है। खबरों की मानें तो आशीष सिंह ने ‘न्यूज इंडिया‘ में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर जॉइन कर लिया है।
बताया जा रहा है कि ‘न्यूज इंडिया‘ में वह बतौर सीनियर एंकर प्राइम टाइम का एक शो भी करने वाले हैं। कई एक्सक्लूसिव खबरों के साथ आशीष सिंह ने ‘न्यूज इंडिया‘ की लॉन्चिंग के दौरान बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रखी है। बता दें कि ‘आईटीवी नेटवर्क‘ में रहते हुए आशीष ने डिफेंस, पीएमओ और विदेश मंत्रालय की कई एक्सक्लूसिव खबरें की हैं।
आशीष सिंह ने एक समय मोजो जर्नलिस्ट के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। बिना किसी कैमरा यूनिट के वह देश-विदेश में रिपोर्टिंग करने गए और मोजो किट के बूते शानदार कवरेज की। आशीष सिंह को ‘आईटीवी नेटवर्क’ ने ‘द संडे गार्जियन’ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दे रखी थी। वह ’द संडे गार्जियन’ के एक्सक्लूसिव कंटेंट पर काम करते थे।
आशीष सिंह ने करीब 13 साल के अपने पत्रकारिता करियर में ’टाइम्स नाउ’, ’जी न्यूज’, ’हिन्दुस्तान टाइम्स’ और ’फ्रांस 24’ जैसे कई प्रतिष्ठित ब्रैंड्स के साथ काम किया है। अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में वह समान पकड़ रखते हैं।
वर्ष 2017 में आशीष को बेस्ट पॉलिटिकल रिपोर्टर के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 2019 में फ्रेंच सरकार ने उन्हें यंग इंडियन लीडर ऑफ द ईयर (मीडिया) का सम्मान दिया। इसके अलावा पत्रकारिता जगत के कई अवॉर्ड आशीष के नाम हैं।
सूत्रों की मानें तो ‘न्यूज इंडिया’ की कोर टीम के साथ मिलकर आशीष प्लानिंग और एग्जीक्यूशन की रणनीति बना रहे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से आशीष सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज आईटीवी नेटवर्क एग्जिक्यूटिव एडिटर न्यूज इंडिया आशीष सिंह