होम / टीवी / न्यूज एंकर अपूर्व मिश्रा ने अब इस चैनल के साथ शुरू की नई पारी

न्यूज एंकर अपूर्व मिश्रा ने अब इस चैनल के साथ शुरू की नई पारी

अपूर्व मिश्रा को पत्रकारिता का लगभग 11 साल का अनुभव है। पूर्व में वह समाचार प्लस, श्री न्यूज, हिंदी खबर, टोटल टीवी और news1 इंडिया आदि मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

न्यूज एंकर अपूर्व मिश्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने यहां एंकर कम सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर जॉइन किया है। ‘न्यूज24’ को जॉइन करने से पहले अपूर्व करीब सवा साल से ‘केएमसी’ ग्रुप के चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

अपूर्व मिश्रा को पत्रकारिता का लगभग 11 साल का अनुभव है। पूर्व में वह समाचार प्लस, श्री न्यूज, हिंदी खबर, टोटल टीवी और news1 इंडिया आदि मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।

यही नहीं, अपूर्व अब तक कई स्‍पेशल असाइनमेंट पर भी काम कर चुके हैं। इनमें वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव के साथ ही दिल्‍ली में वर्ष 2013 और 2015 में हुए विधानसभा चुनाव की कवरेज भी शामिल है। वह मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के साथ ही भ्रष्‍टाचार के खिलाफ चलाए गए बाबा रामदेव और अन्‍ना के अभियान को भी कवर कर चुके हैं।

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक अपूर्व ने राजर्षि टंडन यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद से जर्नलिज्‍म और मास कम्‍युनिकेशन में पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्‍लोमा किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अपूर्व मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज 24 न्यूज एंकर अपूर्व मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago