होम / टीवी / ‘रिपब्लिक भारत’ को बाय बोलकर टीवी पत्रकार अंजू निर्वाण ने तलाशी नई मंजिल

‘रिपब्लिक भारत’ को बाय बोलकर टीवी पत्रकार अंजू निर्वाण ने तलाशी नई मंजिल

वह 2019 में ‘रिपब्लिक भारत’ की शुरुआत से ही इसके साथ जुड़ी हुई थीं और इन दिनों बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

तेजतर्रार टीवी पत्रकारों में शुमार अंजू निर्वाण ने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) को अलविदा बोल दिया है। वह जनवरी 2019 में इस चैनल की शुरुआत से ही इसके साथ जुड़ी हुई थीं और इन दिनों बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।   

अंजू निर्वाण ने मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत अब ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के साथ की है। उन्होंने बतौर एसोसिएट एडिटर यहां जॉइन किया है। अंजू निर्वाण को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है। ‘रिपब्लिक भारत से पहले वह ‘ईटीवी‘, ‘जी न्यूज‘, ‘न्यूज 24‘,‘इंडिया न्यूज‘ और ‘इंडिया टीवी‘ में भी अपनी पारी खेल चुकी हैं।

बता दें कि ‘रिपब्लिक भारत‘ में अपनी पारी के दौरान अंजू निर्वाण डिफेंस और पॉलिटिकल रिपोर्टिंग करती थीं। यहीं रहते हुए उन्होंने बाइक शो की शुरुआत की थी। किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत के साथ अंजू निर्वाण के बीच विवाद का वीडियो मीडिया की सुर्खियां बना था।

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली अंजू निर्वाण की स्कूलिंग पारिवारिक कारणों से मध्य प्रदेश में हुई है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा हरियाणा में हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से अंजू निर्वाण को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया रिपब्लिक भारत टीवी9 भारतवर्ष न्यूज एंकर हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ अंजू निर्वाण
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago