होम / टीवी / ’न्यूज18’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार अनामिका सिंह ने तलाशी नई मंजिल

’न्यूज18’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार अनामिका सिंह ने तलाशी नई मंजिल

अनामिका सिंह ‘न्यूज18’ (यूपी/यूके) में लखनऊ में कार्यरत थीं और करीब साढ़े तीन साल से बतौर सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार अनामिका सिंह ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18’ (यूपी/यूके) में लखनऊ में कार्यरत थीं और करीब साढ़े तीन साल से बतौर सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

खबर है कि अनामिका सिंह अब नोएडा में ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) से मीडिया में अपना नया सफर शुरू करने जा रही हैं। यहां पर वह बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर/एंकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

बता दें कि मूल रूप से बलिया (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली अनामिका सिंह को मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। बलिया से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने ‘महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी’ से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

अनामिका सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘सहारा’ (Sahara) से की थी। इसके अलावा पूर्व में उन्होंने ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। समाचार4मीडिया की ओर से अनामिका सिंह को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा रिपब्लिक भारत न्यूज18 नई पारी नियुक्ति रिजाइन अप्वॉइंटमेंट अनामिका सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago